प्रमुख खबरें

*69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण सहित कुल 4 पदक जीता*

– *सौम्या शाश्वत को स्वर्ण तथा अनन्या सिंह,युवराज आदर्श और सिद्धार्थ वर्मा को मिला कांस्य पदक*
– *27 से 29 जनवरी तक पुलिस सब हेड क्वाटर,बारामती,पुणे, महाराष्ट्र में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- 27 से 29 जनवरी तक पुलिस सब हेड क्वाटर,बारामती,पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2025-26 में बिहार के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीत कर बिहार का नाम रोशन किया है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सौम्या शाश्वत ने 64 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक, अनन्या सिंह ने 68 किग्रा में कांस्य ,युवराज आदर्श ने 54 किग्रा में कांस्य तथा सिद्धार्थ वर्मा ने 82 किग्रा में कांस्य पदक अपने नाम किया है।
इस प्रतियोगिता में बालक कोच आकाश कुमार , बालिका कोच उन्नति राज और हेड कोच सह दल प्रबंधक रामसिंह यादव प्रभार में थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!