ताजा खबर
*विमान दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक -माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब अजित पवार पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों से जुड़े कार्यक्रमों के लिए बारामती पहुंच रहे थे। माननीय सभापति ने कहा की अजित पवार जन जन के नेता थे। महाराष्ट्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा हैै। मैं ईश्वर से हादसे के शिकार समस्त शोकाकुल परिवारों को धैर्य और सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
