ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*जीकेसी की पटनासिटी कमिटी गठित*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-कायस्थ समाज के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध अंतर्राष्ट्रीय संगठन जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) बिहार के विभिन्न जिलों में एवं स्थानों में विस्तार के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पटनासिटी में जीकेसी कमिटी का गठन कर दिया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि जीकेसी में सदस्यता अभियान बिहार के सभी 38 जिलों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पटनासिटी में जीकेसी कमिटी का गठन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त कमिटी का गठन अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु वर्मा के नेतृत्व में किया गया है। कमिटी में प्रभात वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिन्हा और अभिषेक कुमार शामिल है। अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जीकेसी की नीतियों में आस्था जताते हुए कई लोगों ने जीकेसी की सदस्यता ग्रहण की।

उक्त अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-बिहार- झारखंड प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक, प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद और पटना जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने नये सदस्यों को फूल माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

उक्त अवसर पर जीकेसी आइटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, जीकेसी पटना युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, पटना जिला सचिव सागर कुमार सिन्हा, पटना जिला महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष नंदा कुमारी, रूपेश सिन्हा, आलोक वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, प्रसून श्रीवास्तव और शुभम कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button