अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : सिंदुआरी गांव में हुए गोलीकांड में दो लोगों की हत्या, कड़ी से कड़ी कार्रवाई व निष्पक्ष जांच करने की मांग:-विवेक ठाकुर, राज्यसभा सांसद

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने गया के कोंच प्रखंड अंतर्गत सिंदुआरी गांव में बुधवार को हुए गोलीकांड में दो लोगों की हत्या की घटना पर कहा की कोरोना जैसे गंभीर माहौल में भी इस तरह की घटना का होना दुःखद है।विवेक ठाकुर ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सरकार से इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई व निष्पक्ष जांच करने की मांग की।उन्होंने कहा कि घटना को दिन के उजाले में जिस प्रकार अंजाम दिया गया है, वह पुलिस-प्रशासन व सरकार को खुली चुनौती है।विवेक ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाला कोई भी व्यक्ति किसी पार्टी का हो, पुलिस-प्रशासन को बिना देर किए कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार व पुलिस को इस घटना को हल्के में नहीं लेनी चाहिए।जल्द से जल्द कार्रवाई कर फास्ट-ट्रैक के तहत सजा दिलवाए।ताकि जातिय-विवाद नहीं बढ़ सके।विवेक ठाकुर ने घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन पतिराम शर्मा से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली।इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में पीड़ित व मृतक के परिजन को भगवान सहनशक्ति दें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button