ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

 पटना :-बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा दिनांक 4.4.2022 को आयोजित की जानेवाली मध्यमा परीक्षा,2022 की ब्रीफिंग बैठक का आयोजन पटना समाहरणालय में किया गया।

 त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी,विधि व्यवस्था श्री कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को मार्गदर्शन दिया गया।

यह परीक्षा दिनांक 4.4.2022 से 7.4.2022 तक दो पालियों में यथा प्रथम पाली 9.45 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 1.45 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक पटना स्थित एक केंद्र पटना कॉलेजिएट स्कूल,पटना पर संचालित की जायेगी।

उपरोक्त परीक्षा के सफल संचालन,भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना द्वारा संयुक्तादेश निर्गत कर दिया गया है। उक्त परीक्षा में एक स्टेटिक दंडाधिकारी,एक स्टेटिक पुलिस पदाधिकारी,एक जोनल दंडाधिकारी,एक जोनल पुलिस पदाधिकारी,एक उड़नदश्ता दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

कदाचार रहित परीक्षा संचालन हेतु सभी पदाधिकारीगण को निर्देश दिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई। उक्त बैठक में नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सनी सौरव, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा अभियान श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button