ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : ब्राह्मण परिवार को आमंत्रित करने के लिए रथ को मिली हरी झंडी..

पटना/श्रीधर पांडे, चाणक्य विकास मोर्चा के बैनर तले 12 अप्रैल 2020 को आयोजित ब्राह्मण परिवार मिलन महाकुम्भ की तैयारियां जोरों पर हैं।कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश मिश्र दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के ब्राह्मणों को आमंत्रित करने के लिए अपनी यात्रा पर निकल गए हैं। कार्यक्रम में 1008 ब्राह्मणों द्वारा सुंदर कांड पाठ किया जाएगा इसको लेकर चाणक्य विकास मोर्चा की टीम लगातार मेहनत कर रही हैं।आज राजधानी पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से एक रथ राज्य कार्यक्रम संयोजक पुष्पा त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जो विभिन्न जिलों में घूम घूमकर ब्राह्मण परिवार मिलन महाकुम्भ में शामिल होने एवं कार्यक्रम के सन्देश लोगो तक पहुंचाने का कार्यक्रम करेगा।मौके पर जितेंद्र पाठक,अनिल तिवारी,कमल त्रिपाठी जितेंद्र मिश्र, आनन्द कुमार मिश्र, चंद्रप्रकाश तिवारी, श्रीधर पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ पाठक, शशिकांत पाठक एवं अन्य उपस्थित रहें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button