अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर 500 कार्टन विदेशी शराब सहित ट्रक जब्त..

उत्पाद विभाग की टीम ने तस्कर को पकड़ने के लिए एक रात पहले से ही हलीम चौक के पास तैनात थे।जहां चौक के पास ट्रक को आते ही ड्राइवर सहित ट्रक को टीम ने जब्त कर लिया।

ट्रक में करीब 500 कार्टन विदेशी शराब पाए गए हैं।जिसकी कुल कीमत 20 लाख बताई जा रही है।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।जो शराब को ट्रक के जरिए बंगाल के दालखोला से मुजफ्फरपुर ले जा रहा था।ट्रक में करीब 500 कार्टन विदेशी शराब पाए गए हैं।जिसकी कुल कीमत 20 लाख बताई जा रही है।जहां ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया।चालक गुड्डू कुमार यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है।वहीं, उसने बताया कि उसे बिहार में शराबबंदी की जानकारी नहीं है।उसे सिर्फ फोन के जरिए बताया गया कि शराब को कहां लाना है।इसके अलावा उसे बाकी जानकारी नहीं है।उत्पाद विभाग के अवर निरिक्षक संजय कुमार ने बताया कि तस्करों की ओर से नए साल में इतनी भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाने की योजना थी।वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर वे लोग एक रात पहले से ही हलीम चौक के पास तैनात थे।जहां चौक के पास ट्रक को आते ही ड्राइवर सहित ट्रक जब्त कर लिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button