अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

12 जून से आम लोगों की माॅर्निंग वाॅक के लिए खुल जाएगा गांधी मैदान..

गांधी मैदान खोलने से पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण

  • गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में गांधी मैदान खोलने से संबंधित सभी तैयारियों की होगी समीक्षा।
  • घासों की कटाई और नालों की साफ-सफाई का दिया निर्देश, लगातार 4 दिनों तक घासों की होगी कटाई।
  • गांधी मैदान में माॅर्निंग वाॅक के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का करना होगा पालन।
  • बिना मास्क लगाए माॅर्निंग वाकर्स एवं विजिटर्स नहीं कर सकेंगे इंट्री।
  • मार्निंग वाकर्स के लिए सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे और सामान्य लोगों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा गांधी मैदा

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, मॉर्निंग वॉकर्स एवं आम लोगों के लिए 12 जून से गांधी मैदान खुल जाएगा।सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक माॅर्निंग वाकर्स के लिए एवं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सामान्य लोगों के लिए खुला रहेगा।गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी मैदान को खोलने से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोराना संक्रमण को देखते हुए गांधी मैदान को लाॅकडाउन के दौरान 14 मार्च 2020 से बंद कर दिया गया था।इसे फिर से पुनः आमलोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।गांधी मैदान को खोले जाने से पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल ने वन प्रमंडल पदाधिकारी, पार्क डिविजन, पटना के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गांधी मैदान में नालों की सफाई, झाड़ीनुमा घासों की कटाई और साफ-सफाई का निर्देश दिया।जिला प्रशासन, पटना एवं पटना नगर निगम इस दौरान गांधी मैदान में नियमित रुप से सैनेटाइज करना सुनिष्चित करेंगे तथा गांधी मैदान में काम करने वाले सभी कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन आदि उपलब्ध करायेंगे।सभी कर्मियों को कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी देंगे।प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि गांधी मैदान में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मैदान में प्रवेश करने वाले दर्शकों की निगरानी की जाए।गांधी मैदान में आने वाले माॅर्निंग वार्कस एवं अन्य लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया जायेगा।बिना मास्क पहने लोगों को गांधी मैदान के अंदर प्रवेश नहीं कराया जाएगा।सभी लोगों को मास्क पहनना सुनिष्चित कराने का निर्देश दिया गया है।प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मैदान के अंदर भ्रमण के दौरान सभी व्यक्तियों को एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना होगा।कोराना के संभावित संक्रमण से बचाव हेतु पार्क के किसी एक स्थल पर भीड़ नहीं लगायेंगे।सभी लोगों को फेसमास्क/गमछा/रुमाल/साफ कपड़ा आदि से मुंह ढ़ंकना अनिवार्य होगा।सर्दी, खांसी या बुखार का लक्षण दिखायी देने पर दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।तेज भ्रमण, जाॅगिंग या दौड़ने के क्रम में फेसमास्क का उपयोग अनिवार्य नहीं है, लेकिन धीरे चलने तथा बैठने के समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

गांधी मैदान में भ्रमण करने वाले आमजनों के लिए दिशा-निर्देश..

  • जिन व्यक्तियों में सर्दी, खासी या बुखार का लक्षण दिखेगी, उन्हें प्रवेष की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  • गांधी मैदान में घूमते समय पान, मसाला, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन तथा थूकना वर्जित है।

65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, अन्य रोगों से पीड़ित व्यक्ति एवं 10 साल से कम आयु के बच्चों, जिन्हें कोरेाना वायरस से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है उन्हें गांधी मैदान में प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है।कोई भी व्यक्ति गांधी मैदान में घूमने के दौरान उपर्युक्त शर्ताें का उल्लंघन करते पाये जाने पर उन पर जुर्माना लगाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button