अपराधगिरफ्तारीझारखण्डताजा खबरपुलिसराज्य

पाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को किया गिरफ्तार , साथ में हथियार भी बरामद

रणधीर दुबे

पाटन – कल करीब 07:40 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बैदाकला में एक व्यक्ति द्वारा ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की जा रही है। सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए उसे रोजनामचा में दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाटन थाना से सशस्त्र बल के साथ टीम सत्यापन हेतु ग्राम बैदाकला के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम जब बैदाकला गांव स्थित आहर के पास पहुँची, तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। सशस्त्र बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम नरेन्द्र कुमार महतो, उम्र लगभग 65 वर्ष, पिता – स्व. पृथ्वी नाथ महतो, निवासी – बैदाकला, थाना – पाटन, जिला – पलामू बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से निम्नलिखित अवैध हथियार व सामग्री बरामद की गई:
बरामद सामग्री
1. एक देशी कट्टा (.315 बोर) — बट की लंबाई: 4 इंच, बॉडी की लंबाई: 5 इंच, बैरल की लंबाई: 8.5 इंच, कुल लंबाई: 13 इंच2. एक जिन्दा कारतूस (.315 बोर)3. दो खाली खोखा (.315 बोर)4. एक लोहे की तलवार (कंधे में लटकाई हुई)
उक्त हथियारों एवं कारतूस के वैध कागजात की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए, न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया। अतः विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए समस्त वस्तुएं जप्त की गईं एवं अभियुक्त नरेन्द्र कुमार महतो को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
आवेदक: स०अ०नि० अमरेन्द्र कुमार के आवेदन पर पाटन थाना कांड संख्या 61/2025, दिनांक 19.04.2025, धारा 25(1-b)a / 26 / 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड का अनुसंधान स०अ०नि० कृष्ण कुमार प्रजापति को सौंपा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. नरेन्द्र कुमार महतो, उम्र लगभग 65 वर्ष, पिता – स्व. पृथ्वी नाथ महतो, निवासी – बैदाकला, थाना – पाटन, जिला – पलामू
पाटन पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button