जमशेदपुर , परसुडीह पश्चिमी कालीमाटी मकदमपुर क्षेत्र में आज उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने किया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, परसुडीह पश्चिमी कालीमाटी मकदमपुर क्षेत्र में आज उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पंकज सिन्हा ने कहा कि पहले यह उप स्वास्थ्य केंद्र सलगाझुरी में चलता था, जहां काफी परेशानियां होती थी। अब एक नया स्थान इस उप स्वास्थ्य केंद्र को मिला है और इसमें सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग है।
वहीं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के डॉक्टर स्नेहा ने बताया कि यहां पर हम स्वास्थ्य सेवा घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यहां पर शुगर ,ब्लड प्रेशर, कुष्ठ रोग सहित जितनी तरह की बीमारियां हैं, सब तरह का बीमारियों का इलाज करने का हमारा प्रयास रहेगा। इस स्वास्थ्य केंद्र में कुल 9 सदस्य हैं, जो यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगी।जिसमें क्षेत्र के मुख्य अरूणा ईका मुखिया प्रभु राम मुंडा कालिदास टुडू एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव एवं अन्य लोग शामिल थे इसमें महिलाएं बच्चे भी थे इस स्वास्थ्य केंद्र में सभी तरह के बीमारियों का इलाज किया जाएगा।