District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिला गंगा समिति की सभी नामित सदस्य के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित।

नमामि गंगे के तहत अररिया जिले में परमान, बकरा, कनकई नदी को सुंदर व स्वच्छ एवं प्रदुषण मुक्त बनाने की कार्ययोजना पर समीक्षा हुई।अररिया/अब्दुल कैय्यूम, डीडीसी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला गंगा समिति की सभी नामित सदस्य के साथ समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नमामि गंगे के तहत अररिया जिले में परमान, बकरा, कनकई नदी को सुंदर व स्वच्छ एवं प्रदुषण मुक्त बनाने की कार्ययोजना पर समीक्षा हुई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अररिया द्वारा माननीय मंत्री जल शक्ति मंत्रायल, भारत सरकार द्वारा लॉन्च जिला गंगा समिति के लिए डिजिटल डैशबोर्ड, डिस्ट्रीक्ट परफॉमेंस मॉनिटरिंग सिस्टम (जीडीपीएमएस) पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि महानंदा की सहायक नदियों में शामिल परमान, बकरा, कनकई नदी का पीएच वैल्यू घने आवादी वाले सटे भू-भाग में बहने वाले जल एवं खुले भाग के जल की अलग-अलग जॉच कर प्रतिवेदन समर्पित करें। संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परषिद को निदेर्शित किया गया कि जिला सीमा के भीतर नदी में तल और ठोस अवशिष्ठ लाने वाले नालों की निगरानी करें। खासकर नगर परिषद क्षेत्र सीमा के भीतर कचरा प्रबंधन को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी अररिया, फारसिबगंज एवं जोगबनी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त मनोज कुमार द्वारा नदी घाटों के रख-रखाव पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसके नियमित सफाई को लेकर संबंधित पदाधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के बीच नदियों की साफ-सफाई लिए विशेष स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन करें, ताकि लोगों में नदियों को साफ रखने हेतु प्रेरित किया जा सके। नदियों को साफ रखने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करावें, जिसमें जीविका दीदी, पंचायत कर्मियों का सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जैकिव खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान चौपाल का आयोजन कराकर किसानों को जागरूक करें। वहीं नदियों के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वृक्षा रौपन जैसे कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बुडको, पीएचईडी, सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, कार्यपालक पदाधिकारी, अररिया, फारबिसगंज एवं जोगबनी, पर्यावरणविद सुदन सहाय, उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button