किशनगंज : जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित

किशनगंज, 06 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारिणी की एक बैठक कबीर चौक स्तिथ जदयू कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने की। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य सह किशनगंज प्रमंडलीय प्रभारी भूमिपाल राय उपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राज्य परिषद सदस्य प्रह्लाद सरकार, संगठन प्रभारी पवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, जिला महासचिव रियाज अहमद, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, जिला उपाध्यक्ष विजय झा, जिला महासचिव डा० नजीरुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष आरिफ हुसैन, मो० निजामुद्दीन महादलित जिलाध्यक्ष बलराम दास, वरिष्ठ जदयू नेता कैप्टन, महिला जिलाध्यक्ष जानकी रानी, जिला महासचिव मुजफ्फर हुसैन, जिला सचिव मुजफ्फर
आलम, अनिसुर रहमान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अमीर मिनहाज, कयूम अंसारी, फातमा बेगम, मुन्नी सोरेन, मजलूम महक, नूर मोहम्मद, नूर अख्तर नूरी, बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नजीरुल हक जदयू नेता टिंकू, जिला कार्यकारिणी के सदस्य गण प्रखंड प्रभारी गण सहित वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।