District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिले में निवेश को बढ़ावा देने हेतु उद्यमी समेत विभागीय अधिकारियों के साथ प्रभारी डीएम ने की बैठक

जिले के उत्पाद के जीआई टैगिंग हेतु कार्रवाई का निर्देश, उद्यमियों से लिए सुझावकिशनगंज, 06 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, एम.एस.एम.ई. के प्रदर्शन को बढ़ाने और उसमें तेजी लाने के निमित रणनीतिक निवेश योजना (SIP) अंतर्गत सभी हितधारक और उद्यमियों के साथ जिला परिषद सभागार में डीडीसी-सह-प्रभारी डीएम स्पर्श गुप्ता के द्वारा परामर्श बैठक आहूत की गई। इस बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेने हेतु जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, निवेश बढ़ाने की दिशा में रणनीति पर विचार प्रकट किए गए। जिला कार्य योजना तैयार करने के बिंदु पर बैंकर्स समेत सभी हितधारकों से सुझाव लिए गए। जिले में व्यापक पैमाने पर होने वाले कृषि उत्पाद, यूनिक कृषि उत्पाद के बैकवार्ड, फॉरवर्ड लिंकेज पर चर्चा की गई।चाय, अन्नानास, ड्रैगन फ्रूट, मकई आदि से संबंधित प्रसंस्करण उद्योग लगाने तथा उक्त उत्पाद के जीआई टैगिंग हेतु निर्देश दिए गए। जिला उद्योग केंद्र और जिला कृषि कार्यालय को समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा गया। डीडीसी सह प्रभारी डीएम स्पर्श गुप्ता ने नाबार्ड को बढ़चढ़ कर एफपीओ गठन कराते हुए उद्योग को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया। कई उद्यमियों ने छोटी समस्याओं से अवगत कराया, इसके निराकरण का निर्देश दिया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button