ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बाइक रैली को डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

परिवहन नियमों को लेकर हर नागरिकों को जागरूक होना चाहिए।उन्होंने कहा कि हेलमेट पहन कर बाइक चलायेंगे तो आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपके घर वाले भी सुरक्षित रहेंगे:-कुमार आशिष

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर दिनांक-28.01.2021 को परिवहन विभाग एवं रेडक्रोस के सहयोग से निकाली गई बाइक जागरूकता रैली को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ० आदित्य प्रकाश व जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष, एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रवीन्द्र नाथ गुप्ता संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में शहर के मीडियाकर्मी शामिल थे।इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने पत्रकारों के बीच हेलमेट भी वितरित किया।रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी।रैली में जिला परिवहन पदाधिकारी रविन्द्र नाथ गुप्ता, एमभीआई संजय टाईगर, रेड क्रोस के सचिव मिक्की साहा, परिवहन मित्र कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंचल मुखर्जी शामिल थे।रैली को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी डॉ० आदित्य प्रकाश ने कहा कि जिले में 18 जनवरी से एक माह तक परिवहन सुरक्षा माह चलाया जा रहा है।इसके तहत लोगों को परिवहन नियमों का पालन करते हुए परिवहन नियमों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में बाइक रैली का आयोजन किया गया है।जिससे लोग हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक हो सकें।वही जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने कहा कि परिवहन नियमों को लेकर हर नागरिकों को जागरूक होना चाहिए।उन्होंने कहा कि हेलमेट पहन कर बाइक चलायेंगे तो आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपके घर वाले भी सुरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!