District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीडीसी की अध्यक्षता में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान प्रथम चरण की उपलब्धियां एवं ODF से ODF Plus गांव बनाने हेतु द्वितीय चरण के अवयवों एवं इनके क्रियान्वयन हेतु किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई

किशनगंज, 27 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु चयनित 44 ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत लेखापाल, तकनीकि सहायक, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारीयों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता द्वारा स्वच्छ गांव समृद्ध गांव बनाने हेतु खुले में शौच से मुक्ति के स्थायित्व एवं ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन में किये जाने वाले कार्यों का जानकारी संक्षिप्त में उपस्थित प्रतिभागियों को दी गई। उसके उपरांत जिला समन्वयक द्वारा विस्तार से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान प्रथम चरण की उपलब्धियां एवं ODF से ODF Plus गांव बनाने हेतु द्वितीय चरण के अवयवों एवं इनके क्रियान्वयन हेतु किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इसके तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु खरीदी जाने वाले सामग्री की जानकारी एवं खरीददारी की प्रक्रिया स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों का चयन एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई से संबंधित अवयवों एवं निर्माण हेतु खर्च की जाने वाली राशि की जानकारी दी गई। तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत सामुदायिक सोख्ता, जक्शन चेम्बर निर्माण से संबंधित जानकारी सभी को दी गई। इसके अलावा ODF Plus गांव निर्माण हेतु निर्धारित मापदंड एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से ODF Plus प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी सभी को प्रदान की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता के अलावा निर्देशक डी.आर.डी.ए. विकाश कुमार, जिला समन्वयक, राज्य संसाधन सेवी, जिला वार रूम कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button