District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिला के खेल भवन सभागार में एक दिवसीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

कार्यशाला में 211 पंचायतो से आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी

अररिया, 23 नवंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन सभागार में एक दिवसीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान, जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्काफ, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा नितेश पाठक ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकम में अमर ज्योति श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अररिया सदर राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रानीगंज अमित कुमार कश्यम श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जोकिहाट, ममता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, नरपतगंज उपस्थित थे। कार्यशाला में 211 पंचायतो से आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा योजनाओं से संबंधीत हस्तपुस्तको का वितरण किया गया तथा सभी पदाधिकारियों के द्वारा बाल श्रम पे विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही अररिया जिला के सभी 9 प्रखंडो के 211 पंचायतो से आये सभी श्रमिकों एक दिन का न्यूनतम मजदूरी 376 रू० एवं 50 रू० मार्ग व्यय हस्तगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!