ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में स्थापना दिवस के अवसर पर दो दलिए दुगोला चैता का कार्यक्रम संपन्न हुआ।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : माई दरबार स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को संध्या 7:00 बजे से बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में दो दलिए दुगोला चैता का आयोजन किया गया।जिसमें बिहार के सुप्रसिद्ध कलाकार द्वारा शिव शंकर रामायण मंडली व्यास संजय स्नेही एवं सरस्वती रामायण मंडली व्यास चंद्र किशोर सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपूर के जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिंन्हा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, सरदार शैलेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, पंचायत प्रतिनिधि , पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित शहर के बुद्धिजीवी समाजसेवी जैसे लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व माई दरबार सेवा संघ के द्वारा किया गया। लोगों ने दो दलिए दुगोला चैता का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजककर्ता पवन ओझा, सोनू सिंह, धनंजय सिंह, संदीप सिंह, संतोष ठाकुर, अजीत सिन्हा सहित सैकड़ों लोगों का योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!