किशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

किशनगंज, 06 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में मदन किशोर कौशिक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की अध्यक्षता में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर, में वन विभाग, के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मदन किशोर कौशिक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुमार गुंजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, बिपिन कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, मनीष कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशनगंज, ओम शंकर, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी किशनगंज, की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button