अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब पीने के आरोप में जिले के विभिन्न स्थानों से 27 युवक एवं 10 युवकों को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत गुरुवार की रात को उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान फरिंगगोला चेक पोस्ट, रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे 10 लोगों को शराब के साथ व 17 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। वही तीन कार भी जब्त किया गया। पकड़े गए युवकों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही सभी को पकड़ लिया गया। सभी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 10 युवकों को जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। और यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button