किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जायरीनों का जत्था सफर-ए-उमराह के लिए रवाना

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के पोठिया प्रखण्ड से जायरीनों का एक जत्था शुक्रवार को पवित्र सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल लोग शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से जेद्दाह की फ्लाइट से उड़ान भरेंगे। जहां से वे मक्का-मदीना रवाना होंगे। लोगों ने नारों से जायरीनों का इस्तकबाल किया। शुक्रवार को जायरीनों को बागडोगरा एयरपोर्ट से मुंबई रवाना करने के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर लोगों ने जायरीनों का फूलमाला पहना कर स्वागत करते हुए काबा शरीफ में वतन और दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए दुआ की दरख्वास्त की। शुक्रवार को मुंबई रवाना होने वालों में खजुरबाड़ी के मो० शाहिद, ताहिर हुसैन और इस्लामपुर के अमन सबा। उनका इस्तकबाल करने पहुंचे अल-हसन टुर के जानिब से अली मुर्तजा और मौलाना अबुबकर अत्तारी, इस्लामपुर के मो रेहान, नाजिर हुसैन, गुलाम, सादिक अंसारी आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button