अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : एनजीओ संचालिका कि शिकायत पर पटना महिला इनकम टैक्स अधिकारी को सीबीआई ने रिश्वत लेते दबोचा

सहरसा, 11 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, ज्योति विवेकानंद संस्थान के संचालिका ज्योति मिश्रा द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर सीबीआई ने पटना महिला इनकम टैक्स अधिकारी को ₹15000 घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा। वही उनके विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की गई। ज्योति मिश्रा ने बताया कि मैं विगत 16 वर्षों से एनजीओ चला रही हूं। उसका रजिस्ट्रेशन 2008 से रजिस्ट्रर्ड है।

वही वार्षिक सत्यापन के लिए ऐसा कभी कोई पैसा की मांग नहीं की गई। इस बार वार्षिक सत्याग्रह सत्यापन के नाम पर पटना इनकम टैक्स कमिश्नर द्वारा कुल 85000 रूपए की मांग की गई। इस बात की सूचना उन्होंने सीबीआई को दी। वहीं सीबीआई ने मामले का सत्यापन कराकर मामला सही पाते हुए छापेमारी की।

इस दौरान गुरुवार की संध्या इनकम टैक्स अधिकारी सुनंदा कुमारी को ₹15000 लेते हुए धर दबोचा। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में की गई कार्रवाई स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स अधिकारी के यहां से भारी मात्रा में चल एवं अचल संपत्ति की भी बारमदगी की गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button