*महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं बिहार के प्रथम उप मुख्यमंत्री डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन -माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं बिहार के प्रथम उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता थे, उन्हें बिहार विभूति के नाम से भी जाना जाता है। अनुग्रह बाबू ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी देशभक्ति के कारण उन्हें 1933-34 में 15 महीने का सश्रम कारावास हुआ। 1942 में गांधी जी के सत्याग्रह के दौरान हजारीबाग सेंट्रल जेल गए। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने वित्त मंत्री और बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। देश की आजादी और पुनर्निर्माण में उनके योगदान को सदा स्मरण किया जाएगा
बिहार विधान मंडल स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी के प्रतिमा पर महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, माननीय अध्यक्ष विधानसभा श्री नंदकिशोर यादव, माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, माननीय मंत्री श्री विजय चौधरी, माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी, माननीय सदस्य श्री संजय सिंह एवं अन्य गण मान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।