गुप्त सूचना के आधार पर कई कांडो में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-मामला सारण जिले के एंटा घाट दरियापुर थाना क्षेत्र का है। जहां कई कांडों में फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने धरदबोचा है। रविंदर गिरी पिता रामदयाल गिरी ग्राम मठ चिलावे थाना दरियापुर क्षेत्र का अपराधी वर्षों से फरार चल रहा था कई बार पुलिस प्रशासन को चकमा देकर फरार भी हो चुका था रविंदर गिरी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसका अपराधिक इतिहास इस प्रकार है। कांड संख्या इस प्रकार है।:- 166/2020,389/19,130/20,136/20,214/21,237/21,248/20,273/21,146/20,436/19,77/16 किसी भी कार्ड संख्या मैं अपराधी का जमानत नहीं हुआ है अपराधी गांव में दंगा करने और गोली चलाने लोगों को धमकाने और गांव के गरीब महिलाओं पर अत्याचार करना इस अपराधी का हमेशा से मानसिकता रहा है। मठ चिलावे गांव में जितना भी 2016 से 2021 तक मुकदमा दर्ज हुआ उसका रविंद्र गिरी ही मास्टरमाइंड था इसकी गिरफ्तारी से आशा है की गांव के गरीब ग्रामीण को दंगा फसाद और लड़ाई झगड़ा पर नियंत्रण होगा।