गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, मिली बहुत बड़ी सफलता, कई अपराधी गिरफ्तार

नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर – पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को सूचना प्राप्त हुई कि सेमरटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के आदेश पर परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन एवं पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के निर्देशन में तथा पु0नि0 श्री देवव्रत पोद्दार, थाना प्रभारी – चैनपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल जब समय करीब 16:25 बजे सेमरटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास खाली मैदान के समीप पहुँचा, तो तीन व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम-पता इस प्रकार बताया बादल कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता – आलोक कुमार हर्षित राज, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता – संतोष राम
मनीष कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता – रमेश राम
(तीनों ग्राम – सेमरटांड़, थाना – चैनपुर, जिला – पलामू के निवासी)
भागने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें 29.24 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ तथा ₹4,400/- नगद बरामद किया गया। उपर्युक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ रखने एवं उसकी खरीद-बिक्री करने के आरोप में चैनपुर थाना कांड संख्या-234/2025 दिनांक-03.12.2025, धारा-17(b)/21(b)/22(b)/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. बादल कुमार उम्र 20 वर्ष पिता आलोक कुमार 2. हर्षित राज उम्र करीब 20 वर्ष पिता संतोष राम 3. मनीष कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता रमेश राम तीनों ग्राम सेमरटांड़ थाना चैनपुर जिला पलामू
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त मनीष कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता रमेश राम ग्राम सेमरटांड़ थाना चैनपुर जिला पलामू का अपराधिक इतिहास निम्नांकित हैं:-
1. शहर थाना कांड संख्या-57/2025, दिनांक-18.06.2025, धारा-191(2)/191(3)/190/324(2)/74/352/3(5) बी०एन०एस०।
बरामदगी
1. ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ – 29.24 ग्राम (अनुमानित मूल्य ₹35,000/- के करीब)
2. नगद – ₹4,400/-
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
1. पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर थाना 2. पु०अ०नि० अनिल विद्यार्थी, चैनपुर थाना
3. पु०अ०नि० छत्रधारी कुमार, चैनपुर थाना
4. पु०अ०नि० बाबुलाल दुबे, चैनपुर थाना
5. स०अ०नि० विनोद कुजूर, चैनपुर थाना
6. चैनपुर थाना रिजर्व गार्ड
कांड में अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध अनुसंधान एवं छापामारी लगातार जारी है। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



