ताजा खबर

*5 जनवरी 2021 को भी जिलाधिकारी पटना द्वारा कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई थी जिसमें कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे। आज 10 मार्च के किये गए निरीक्षण में 11 अनुपस्थित कर्मी वैसे हैं जो जिलाधिकारी द्वारा किए गए पूर्व के निरीक्षण 5 जनवरी 2021 को भी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए हैं।।…*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-ऐसे कर्मियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है तथा ऐसे कर्मी कार्यालय से आदतन अनुपस्थित रहते हैं। दोनों निरीक्षण अवधि में अनुपस्थित रहने वाले कर्मी निम्न हैं-

-मो. सगीहउद्दीन अहमद, प्रधान लिपिक जिला सामान्य शाखा।

-श्रीमती नीतू सिंह लिपिक सामान्य शाखा
-श्री आलोक कुमार लिपिक जिला सामान्य शाखा

-श्री राजन कुमार लिपिक स्थापना शाखा
-श्री उमाशंकर प्रसाद, प्रधान लिपिक जिला भू अर्जन कार्यालय

-श्री अरविंद कुमार लिपिक जिला भू अर्जन कार्यालय

-श्री अरविंद कुमार प्रति. लिपिक जिला भू अर्जन कार्यालय

-श्री निलेश कुमार ठाकुर लिपिक जिला भू अर्जन कार्यालय

-श्री संतोष कुमार लिपिक जिला भू अर्जन कार्यालय

-श्री सुनील खलको मोहर्रिर जिला भू अर्जन कार्यालय

-श्री अशोक कुमार जंजीर वाहक जिला भू अर्जन कार्यालय।

जिलाधिकारी द्वारा किए गए दोनों निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए उक्त 11 कर्मियों के विरुद्ध अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड अधिरोपित किया जाएगा।

विदित हो कि मार्च माह से कार्यालय खुलने का समय 10:00 बजे पूर्वाह्न है। तदनुसार जिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में 10:30 बजे भी कर्मी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button