प्रमुख खबरें

किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन्स (नेवा) 2.0 वर्जन राष्ट्र को समर्पित किया गया।.

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनतांत्रिक व्यवस्था का विश्व में विशिष्ट स्थान है। नेवा 2.0 प्रोसेस बेस्ड डिजिटल सॉल्युशन्स उपलब्ध कराने जा रहा है जिसका उपयोग कर इस देश के नागरिक संसद एवं विधानमंडल में हो रही कार्यवाहियों से ‘रियल टाईम’ आधार पर अवगत हो सकते हैं। भाषणी एप की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर की 23 भाषाओं को इसमें समाहित किया गया है। देश के 25 राज्यों द्वारा नेवा को अंगीकार किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आगे आनेवाले समय में हम संपूर्ण विश्व के समक्ष अपनी गौरवशाली संसदीय परम्परा को प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नेवा 2.0 मोबाईल एप, कंसलटेटिव कमिटी मैनेजमेंट सिस्टम, सबऑर्डिनेट लेजिस्लेशन मैनेजमेंट सिस्टम, एनवायपीएस 2.0 आदि मॉड्युल को भी लोकार्पित किया। इस अवसर पूर्व केन्द्रीय मंत्री, श्री शाहनवाज हुसैन का नेवा की सरलता एवं वृहत उपयोगिता के संबंध में बिहार विधान परिषद् के अनुभव का वीडियो क्लिपिंग्स भी कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री उमंग नरूला ने कहा कि पूरे देश में नेवा के माध्यम से लगभग 70 हजार प्रश्नों को संपादित किया गया है जो अपने आप में एक उपलब्धि है। कार्यक्रम का संचालन एवं आगत अतिथियों का स्वागत भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश द्वारा किया गया।

इस समारोह में बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा, निदेशक श्री आफताब हबीब, एन.आई.सी. बिहार के निदेशक शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप सचिवगण सर्वश्री शंकर कुमार, ज्ञान प्रकाश, विश्वजीत कुमार सिन्हा, मुख्य प्रतिवेदक सुभीम शर्मा, नेवा के नोडल अधिकारी भैरव लाल दास, अवर सचिव श्री पवन कुमार चौधरी, सहायक प्रोग्रामर सैयद सआदत नजीर, नेवा-कोऑर्डिनेटर नन्द किशोर प्रसाद वर्मा, दीपमाला, रमण कुमार सिंह, अजित कुमार आदि शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!