किशनगंज : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस के समीप किया धरना प्रदर्शन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पोस्ट ऑफिस एवं BSNL कार्यालय के सामने शुक्रवार किशनगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी के अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी ने कहा कि इडी द्वारा हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है। जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, किशनगंज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव इमाम अली चिंटू, किशनगंज विधायक के भाई अबसारुल हुसैन, आई टी सेल जिला अध्यक्ष मो मुस्तकीम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशीर अहमद उर्फ दारा, बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हसन अंजुम किंग, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद अली, सोशल मीडिया जिला महासचिव संभु यादव, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा बेगम, युवा कांग्रेस नेता गौतम कुमार साह, युवा कांग्रेस नेता आकाश कुमार कुमार दास, जिला युवा संयोजक राजा अब्राहम, NSUI जिला अध्यक्ष मो बिट्टू, महिला नेत्री इला देवी, कांग्रेस नेता मो शाहनवाज, ठाकुरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष उत्तम दास, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सलीम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश जैन, ठाकुरगंज प्रखंड उपाध्यक्ष मो कैसर, कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष नुरुल हुदा, युवा कांग्रेस नेता सुभम दास, कांग्रेस नेता मो वसीम, जहाँगीर आलम, आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल ने कहा कि बीजेपी सरकार की दवाब मे ED द्वारा लगातार हमारे नेता जन जन की नेता सोनिया गांधी को पड़तारित किया जा रहा है इसी के तर्ज पे आज कांग्रेस पार्टी पूरे भारत सहित हर एक जिला से लेकर हर एक ब्लॉक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है सोनिया गांधीको परेशान किया जा रहा है जिसका हम कोंग्रेसी विरोध करते है। आज़ाद साहिल ने कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का झूठा वादा करने वाले लोग, देश के युवाओं को बेरोज़गारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। देश में चारों तरफ इस समय हालत बिगड़े हुए हैं, भाजपा सरकार देश मे सिर्फ हिन्दू, मुस्लिम, जीएसटी महंगाई, बस यही सब कर रही है और लगातार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री हैं।