केवल सच – पलामू
जपला – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पलामू जिला के प्रभारी श्री विनय जायसवाल जी ने जपला के रिद्धि सिद्धि होटल के सभागार में हुसैनाबाद नगर, हुसैनाबाद ग्रामीण एवं उर्धवार मंडल की हैदरनगर के श्री राम मंदिर में हैदर नगर मंडल की, मोहम्मद गंज मंडल अध्यक्ष के आवासीय परिसर में मोहम्मद गंज मंडल की एवं उंटारी रोड पांडेपुरा में उंटारी मंडल की बैठक कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं बुथ सशक्तिकरण अभियान में तेजी लाने को कहा।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को भी पढ़कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को सुनाया गया।।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वार निर्देशित पार्टी के कार्यों में तीव्रता लाने की आवश्यकता है।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह, जिला मंत्री संतोष सिंह एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर राम जिला सोशल मीडिया सोमेश सिंह सूरज विश्वकर्मा हुसैनाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता उर्धवार मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता हुसैनाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह हैदर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र शिव मोहम्मद गंज मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह उंटारी रोड मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।