राज्य

*पटना नगर निगम द्वारा नहीं हो रही कोई नियुक्ति*

*अफवाह फैलाने वाले अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना नगर निगम द्वारा सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति को लेकर अफवाह है जिसे पटना नगर निगम द्वारा खारिज किया जाता है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किसी भी पद पर भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है और न ही कोई नियुक्ति की जा रही है।

*झूठे पत्र का मामला सामने आया*

निगम प्रशासन को एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि सुपरवाइजर के पद पर किसी व्यक्ति की बहाली की जा रही है। यह “पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है” निगम द्वारा इसका खंडन किया जाता है।

*अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाया जा रहा FIR*

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना नगर निगम ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। यह एक धोखाधड़ी का मामला हो सकता है, जिसमें लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है।

*आमजनों से अपील*

निगम ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी नौकरी संबंधी सूचना के लिए केवल निगम की आधिकारिक वेबसाइट या प्राधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति ऐसी गलत सूचना फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!