ब्रेकिंग न्यूज़
नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय, सौंप सकते हैं अपना इस्तीफा!

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय, सौंप सकते हैं अपना इस्तीफा!
पटना-बड़ी खबर नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग से सामने आ रही है।
जहां बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलने के लिए समय की मांग की है।
बताया जा रहा है दोनों की यह मुलाकात आज 12.30 से 01.00 बजे के बीच हो सकती है।
मुख्यमंत्री की राज्यपाल से भेंट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
-
सौंप सकते हैं इस्तीफा!
बताया जा रहा है जदयू विधायकों और सांसदों की बैठक के बाद नीतीश कुमार सीधे राज्यपाल से मिलने के लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि वह आज ही मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं।



