ब्रेकिंग न्यूज़

JDU की बैठक खत्म, बिहार में भाजपा से गठबंधन तोड़ने पर लगी मुहर, नीतीश कुमार अब तेजस्वी संग बनाएंगे सरकार    

JDU की बैठक खत्म, बिहार में भाजपा से गठबंधन तोड़ने पर लगी मुहर, नीतीश कुमार अब तेजस्वी संग बनाएंगे सरकार

 

पटना-बिहार में जदयू ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया है.

जदयू की बैठक में इस पर मुहर लगी. बैठक में नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों और विधायकों को बताया कि कैसे भाजपा उनके दल को तोड़ने की कोशिश कर रही है.इसीलिए नीतीश कुमार अब ऐसे दल के साथ नाता नहीं रखना चाहते हैं जो उनके दल को तोड़े.

बैठक में मौजूद नेताओं ने नीतीश कुमार को निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी जिसके बाद उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ने की ऐलान किया.

इसके पहले नालंदा से सांसद कौशलेन्द्र ने भी दावा किया है कि जदयू के विधायकों को भाजपा की ओर से तोड़ने के लिए प्रलोभन दिया गया था. विधायकों को भाजपा की ओर से 6-6 करोड़ रुपए का ऑफर देने की बात कही गई.

Related Articles

Back to top button