अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नवादा : गोविंदपुर पुलिस ने शराब के 87 बोतल के साथ दो करोबारी को एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार..

नवादा/गुड्डू कुमार, जिले के गोविंदपुर थानाक्षेत्र के बिहार-झारखंड चेकपोस्ट पर से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे दो शराब कारोबारी को पीछा कर एएसआई प्रमोद पासवान ने सैफ बल के साथ गोविंदपुर चौक के पास धर दवोचा।जिसकी तालाशी लेने पर दो बैग में रॉयल स्टेग का 87 पीस 375एमएल का विदेशी शराब के बोतल बरामद हुआ।तलाशी लेने पर दो युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर व स्कुटी को जब्त कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शराब के साथ दोनों गिरफ्तार युवक बंटी कुमार पिता बजरंगी राम उम्र 22 वर्ष, व परदुम कुमार पिता सुरेश राम उम्र 23 वर्ष दोनों युवक पचंमा थाना जिला गिरीडीह गांव बक्सीडीह, झारखंड के रहने वाला है।दोनो युवक झारखंड कि तरफ से शराब लेकर नवादा कि ओर जा था, इसी बीच गोविंदपुर चेकपोस्ट के पास तैनात पुलिस जांच के लिए रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को चकमा देकर दोनो भागने लगा।चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस थाने में फोन किया तो गश्ती में रहे प्रमोद पासवान ने पीछा कर गोविंदपुर चौक पर पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर बैग से शराब बरामद हुआ।थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार करोबारी व जब्त स्कुटी पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button