अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : बारुण पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजी जेल..

बारुण/मयंक कुमार, औरंगाबाद विशेष समकालीन अभियान के दौरान कई दिनों से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को बारुण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया की कई दिनो से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के ही रेडिया गाँव के नरेंद्र राम के विरुद्ध न्यायालय से गैरजमानती वारंट निर्गत था।जिस आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया है।वही वर्ष 2018 में बालू के अवैध खनन करने के मामले में बारुण थाना में प्राथमिकी संख्या-227/18 दर्ज की गयी थी।जिसमे अज्ञात ट्रैक्टर मालिक को अभियुक्त बनाया गया था।जांच के क्रम में ओबरा थाना के तेंदुआ गांव के विंध्याचल तिवारी ट्रैक्टर मालिक थे।जिन्हें गिरफ्तार किया गया।दोनों अभियुक्तों को गुप्त सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button