ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के प्रागंण में खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यकम का किया गया आयोजन

मुख्यालय, ठाकुरगंज में 21 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं जैसे की वॉलीबॉल, रस्सा कस्सी, ऊँची कूद, लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फ़ेंक, शोर्ट पुट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं डिस्क थ्रो खेल का आयोजन किया गया

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके जयंती पर कोटि कोटि नमन है। तत्पश्चात फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शपथ भी लिया गया।

किशनगंज, 30 अगस्त (के.स.)। फरीद अहमद, अनूप रोबा कच्छप, कार्यवाहक कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के निर्देशन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यवाहक कमांडेंट ने उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियो वाहिनी के सभी कार्मिकों, प्रतिभागियों एवं ठाकुरगंज से आये हुए वॉलीवाल टीम के सभी खिलाडियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज का दिन भारतीय हॉकी को विश्व में नाम और सम्मान दिलाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जयंती है और उन्ही को सच्ची श्रदांजलि देने हेतु पुरे भारत वर्ष में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके जयंती पर कोटि कोटि नमन है। तत्पश्चात फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शपथ भी लिया गया। वाहिनी मुख्यालय, ठाकुरगंज में 21 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं जैसे की वॉलीबॉल, रस्सा कस्सी, ऊँची कूद, लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फ़ेंक, शोर्ट पुट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं डिस्क थ्रो खेल का आयोजन किया गया।वॉलीबॉल (पुरुष) में जी-समवाय सुखानी ने प्रथम स्थान लिया और डी-समवाय नवदुबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल (महिला) में ई-समवाय कदुविता ने प्रथम स्थान लिया और ए-समवाय पाठामारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, रस्सा कस्सी (पुरुष) में HQR समवाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर बी-समवाय धनतोला रही, ऊँची कूद में प्रथम स्थान पर हरिहरन, द्वितीय स्थान पर बिकाश कामती एवं तृतीय स्थान पर विजय कुमार यादव, लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं भाला फ़ेंक में प्रथम स्थान पर बाबुल राभा द्वितीय स्थान पर अनुपम कुमार एवं तृतीय स्थान पर भार्गव भुइयां, शोर्ट पुट, बैडमिंटन में HQR समवाय ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर बी-समवाय धनतोला रही। आज सभी विजयी खिलाडी को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी के मनोबल को ऊँचा किया गया। आज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ठाकुरगंज की टीम ने भी भाग लिया और हमारे जवानों के साथ बड़ी ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ खेल को खेलते हुए सेकंड रनर उप रही। इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, जगजीत बहादुर जेगवार, सहायक कमांडेंट सुनील कुमार, समीर परवेज़, शिक्षक, अमित कुमार यादव एवं सभी बल कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button