जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी थे नरेन्द्र सिंह…..

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 11 जुलाई ::बिहार सरकार द्वारा जे०पी० सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मानित पूर्व स्वास्थ्य एंव कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर बिहटा चौराहा स्थित समाजवादी नेता बिजेन्द्र सिंह के आवास पर जे०पी० सेनानियों का संगठन, लोकतंत्र सेनानी संघ बिहार के तत्वाधान मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार को किया गया।
पुराने समाजवादी नेता बिजेन्द्र सिंह ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 1974 के जे० पी० आंदोलन के प्रखर सेनानी ओर हमारे पुराने साथी थे। वे आजीवन आम आवाम की आवाज थे | बिजेन्द्र सिंह ने दिवगत आत्मा की चिरशांति तथा शोकाकुल परिजनो, प्रशासकों एंव समर्थको की दु:ख की इस घड़ी मे धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
लोकतंत्र सेनानी संध बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जे० पी० सेनानी वीरेन्द्र प्र० सिंह ने पुष्पांजलि अर्पितकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नरेन्द्र सिंह पटना विवि छात्र संध के 1971 से 1973 तक महासचिव के पद पर रहे थे।जमुई जिले के चकाई विधानसभा से 1985 से 2000 तक विधायक रहे थे। नरेन्द्र सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक जगत को एक अपुरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा मे बीरेन्द्र सिंह उर्फ बाबू साहब, अरुण सिंह, कौशल कु० सिंह, सरोज सिंह, बिजेन्द्र सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनोज कु० सिंह, शशि कान्त सिंह, केशव सिंह, साविन कुमार, संतोष सिंह, डी० के० सिंह, रिंकु सिंह, अशोक कु० सिंह, बिरेन्द्र सिंह, राधेश्याम पाठक सहित जे० पी० सेनानियों ने नरेन्द्र सिंह को श्राद्धजली दी और उनके निधन को अपुराणीय क्षति बताया।
———-