District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जेंडर आधारित हिंसा पर कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करने की दिशा में विशेष पहल की शुरुआत हम सभी अपने घर से करें: जिलाधिकारी

अररिया, 10 दिसंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को परमान सभागार में जेंडर आधारित हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करने की दिशा में विशेष पहल की शुरुआत हम सभी अपने घर से करें। उन्होंने हिंसा को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करने की बात कही। जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों एवं स्कूली बच्चियों को भी इस हेतु जागरूक करने हेतु अभियान चलाने को कहा। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा जेंडर हिंसा रोकथाम का जन जन तक प्रचार प्रसार करने के लिए सभी एलएस को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में लैंगिक हिंसा से सम्बंधित किसी भी प्रकार कि शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सहायक निर्देशक बाल संरक्षण इकाई द्वारा लैंगिक हिंसा की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु सभी को आवश्यक कदम उठाने तथा ट्रांसजेंडर को भी समाज में बराबरी का हक मिले उसपर बल दिया। कार्यशाला में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय द्वारा लैंगिक हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने इस दिशा में लोगों को सोच बदलने एवं पुलिस को समुचित सहयोग करने को कहा। महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने लैंगिक रोकथाम एवं बेटा-बेटी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करने की बात कही। इस क्रम में जागरूकता हेतु शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सहायक निर्देशक जिला सामाजिक सुरक्षा, सहायक निर्देशक जिला बाल संरक्षण इकाई, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट हब से ज़िला मिशन समन्वयक, जेंडर विशेषज्ञ, महिला थाना एवं अन्य थाना से आये हुए प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी, महिला पर्यंवेक्षिका, कल्याण विभाग से विकास मित्र, जीविका से समन्वयक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। वहीं इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास निगम अररिया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा पखवाड़ा के तहत समाहरणालय परिसर अररिया से जेंडर हिंसा संबंधी जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। जागरूकता रैली को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति मंजुला कुमारी व्यास, सहायक निर्देशक बाल संरक्षण इकाई, सहायक निर्देशक अल्पसंख्यक कल्याण, कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया जो अररिया के मुख्य मार्गो होकर गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button