पुलिस अधीक्षक, भोजपुर (आरा) की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

गुड्डू कुमार सिंह/बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी महोदय द्वारा थाना परिसर में आम जनता की शिकायतों के निवारण हेतु आयोजित होने वाले ‘जनता दरबार’ तथा स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ‘अभया ब्रिगेड’ द्वारा की जाने वाली गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, अवैध आग्नेयास्त्रों एवं शराब की बरामदगी तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात, आयोजित पुलिस सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।