अजब-गजबअपराधझारखण्डयोजनारणनीतिराज्य

मंत्री सक्रिय और पदाधिकारी निष्क्रिय, संयोग वस इसी महीने है राष्ट्रीय सुशासन दिवस

रणधीर दुबे

पाटन – पाटन प्रखंड अंतर्गत किसुनपुर पैक्स का उद्घाटन करने पहुंचे झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को इस क्षेत्र की जनता ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर उपस्थित पाटन के प्रमुख शोभा देवी एवं पाटन पश्चिम के जिला परिषद संग्राम सिंह पाटन अंचल पदाधिकारी किशुनपुर पैक्स अध्यक्ष शशिकांत दुबे क्रय पदाधिकारी सिरमा पंचायत के मुखिया राकेश दुबे किसुनपुर पंचायत के मुखिया सुमन गुप्ता एवं महेंद्र पांडे शिवप्रसाद मेहता कंचन दुबे बबलू उपाध्याय धनवंत चौधरी गोपाल दुबे एवं बहुत सारे लोगों ने उपस्थित होकर उनका जोरदार स्वागत किया। परंतु वित्त मंत्री महोदय ने सहकारिता विभाग के किसी भी पदाधिकारी की उपस्थिति नहीं होने के कारण पैक्स का उद्घाटन नहीं किया। उन्होंने कहा कि झारखंड का वित्त मंत्री उपस्थित हो और विभाग का कोई भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो विभाग की पूर्ण लापरवाही है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने इस विषय पर सहकारिता विभाग के बहुत सारे अधिकारियों से फोन पर बात की और डांट फटकार भी की है उन्होंने इस विषय पर राज्य के कृषि मंत्री नेहा तिर्की से भी फोन पर बात किया और उन्होंने पैक्स का उद्घाटन दूसरे दिन करने का आश्वाशन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!