ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*आजाद समाज पार्टी सह भीम आर्मी की संगठन विस्तार पर बैठक व समीक्षा*

डॉ कुंज बिहारी प्रसादर जमुई-आजाद समाज पार्टी सह भीम आर्मी की कार्यकर्ता बैठक व समीक्षा गोल्डन अंबेडकर बिहार प्रदेश प्रवक्ता के अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर गोल्डन अंबेडकर ने जिला अध्यक्ष आदित्य प्रकाश रोशन को आदेश दिया गया कि जिला और प्रखंड कार्यकारी संगठन विस्तार कर शीघ्र पार्टी कार्यालय पटना को सूची सौंपने का कार्य करें।नवनियुक्त सभी संगठन पदाधिकारी को बधाई देते हुए क्षेत्र में दलित,बहुजन समाज के साथ हो रहे अत्याचार जुल्म की सूचना मिलते ही पीड़ितों के घर जाकर संगठन के माध्यम से इंसाफ दिलाने में पहल करेंगे जिससे क्षेत्र में एक अच्छी संदेश जाएगा जिससे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद जी के मिशन मजबूत होगा। केंद्र सरकार की नियत युवा, किसान, और मजदूरों के प्रति साफ नहीं है। देश में महंगाई ,बेरोजगारी आसमान छू लिया है जिसका जवाब उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा शासित सरकार को मिल जाएगा।
इस मौके संगठन विस्तार करते हुए मनोज दास को जमुई जिला प्रभारी, संतोष दास को जिला सचिव, सकिंद्र दास -खैरा प्रखंड अध्यक्ष, पौल कुंदन भारती खैरा प्रखंड प्रभारी, मित्तन दास खैरा प्रखंड सचिव, लालबाबू को बरहट प्रखंड अध्यक्ष, बिंदु रावत को खैरा प्रखंड महिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया, साथ में दर्जनों लोग सदस्यता ग्रहण कर समर्थन दिया। इस अवसर पर सचिन दास जिला अध्यक्ष बहुजन दलित मोर्चा ,पवन चौधरी, रविंदर साव, मनोज तांती, दीपक दास, बमबम मोदी ,नितेश्वर आजाद जिला प्रवक्ता भोजन दलित मोर्चा सहित कई लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!