राज्य

गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भाजपा नेता संजीव मिश्र ने सप्रेम भेंट श्रीमद्भगवदगीता

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के पावन अवसर पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा( से.) के मुख्य संरक्षक तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी को बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वारा अभियान एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट की। संजीव कुमार मिश्र ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी से आधे घण्टे के मुलाकात में सनातन संस्कृति की सेवा और घर-घर गीता, जन- जन गीता अभियान पर विस्तार से चर्चा की।श्री मिश्र ने इस दौरान श्री माँझी का वृंदावन वाले राधे-राधे के अंग्वस्त्रम से स्वागत-अभिनंदन भी किया।साथ ही अभियान द्वारा तीन वर्षों में 1.50( डेढ़ ) लाख श्रीमद्भगवदगीता बिहार समेत भारत के लोगों के बीच सप्रेम भेंट करने के बारे में बताया।श्री माँझी से श्री मिश्र ने गीता जी के अभियान का मार्गदर्शन करने का आग्रह भी किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!