जयंती समारोहदेशयोजनारणनीतिराजनीति

मारवाड़ महोत्सव “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की सजीवता का प्रतीक है, यह महोत्सव भारत की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ कर रहा है – ओम बिडला

नवेंदु मिश्र

सम्भलपुर – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ओडिशा के सम्भलपुर में आयोजित ‘मारवाड़ महोत्सव–2025’ के समापन समारोह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को सजीव करता यह महोत्सव भारत की सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक है।
राजस्थान फाउंडेशन एवं मारवाड़ी युवा मंच, खेतराजपुर के तत्वावधान में आयोजित इस पाँच दिवसीय आयोजन में हज़ारों की संख्या में राजस्थान से जुड़े अपने स्वजनों से भेंट का सौभाग्य मिला।
राजस्थान और ओडिशा, दोनों प्रदेशों की संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, जीवन-मूल्य और संस्कारों में गहरी समानता दिखाई देती है।
एक मारवाड़ी के रूप में यह गर्व का विषय है कि मारवाड़ी समाज ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सेवा, त्याग और समर्पण की परंपरा को जीवंत रखा है। सेवा हमारे लिए केवल कार्य नहीं, बल्कि संस्कार है। जहाँ भी कोई मारवाड़ी परिवार बसता है, चाहे देश का कोई गाँव हो या विदेश की कोई धरती; सेवा ही उसकी पहचान बन जाती है।
मारवाड़ी समाज ने जन्मभूमि राजस्थान से नाता बनाए रखते हुए अपनी कर्मभूमि पर सेवा संस्कृति और परिश्रम के बल पर सदैव सम्मानजनक स्थान अर्जित किया है।
आज आवश्यकता है कि हम अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित इन सेवा-संस्कारों को और अधिक सशक्त बनाएं तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!