अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रिमांड पर लिए गए दो शातिर बदमाशों से पूछताछ के बाद हुआ कई खुलासा।

चोरी का गिरोह जिले में था सक्रिय..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना की पुलिस के द्वारा रिमांड पर लिए गए दो शातिर बदमाशों से पूछताछ की गई तो कई अहम खुलासे हुए है। दोनो चोरी के आरोप में पिछले कुछ दिनों से मंडल कारा में बंद है। पुलिस ने अंकित राय व शिबू साह धर्मगंज निवासी को रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों का नाम भी बताया है। जिसके आधार पर पुलिस संदिग्ध ठिकानों में छापेमारी कर रही है। दोनों बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गिरोह जिले में सक्रिय था। गिरोह में नेहाल कुमार रॉय, गोपाल रॉय, नीतीश, कैश, राहुल, कादिर व अन्य शामिल है। गिरोह के सभी सदस्य चोरी करते थे।चुराए गए सामानों को एक जगह इकट्ठा करते थे। उसके बाद में चुराए गए सामानों को बेच देते थे और रुपये को वापस में बांट लेते थे। कुछ सामानों को छुपा कर रखा गया था औऱ कही बेच दिया गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने अब तक चोरी का कुल 198 सामान बरामद किया है।बरामद सामानों में टीभी, चांदी का जेवर, बाली, बर्तन, मॉनिटर आदि शामिल है। इनके विरुद्ध आधा दर्जन से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज है।गौर करे कि शहर में हाल के दिनों में बंद घरों व अन्य स्थानों में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं का उदभेदन किया था। जिसमे पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इन्ही में से दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!