District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने अंचल कार्यालय, ठाकुरगंज का किया निरीक्षण, आम जनता के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश।

विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, पदाधिकारीगण सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंः-डीएमकिशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री के द्वारा बुधवार को अंचल कार्यालय, ठाकुरगंज का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अंचल कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियो, कर्मियों की उपस्थिति की जांच की, निरीक्षण के वक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कर्तव्य पर उपस्थित थे। डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा अंचल कार्यालय का निरीक्षण के दौरान पंजियों का संधारण, अनुक्रमणिका पंजी, रोकड़ बही, दाखिल खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमणवाद, मापीवाद, भूमि विवाद निराकरण हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की। ई-म्यूटेशन अंतर्गत प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। पिछले वित्तीय वर्ष में कुल प्राप्त आवेदनों में से निष्पादित व लंबित आवेदन की समीक्षा हुई। परिमार्जन के तहत प्राप्त आवेदन के निष्पादन की स्थिति अच्छी रही। डीएम ने रिकॉर्ड ऑफ राइट (आरओआर) डिजिटाइजेशन, लगान वसूली की समीक्षा कर आरओआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने, ठाकुरगंज अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के कार्य, निम्नवर्गीय लिपिक के कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया। सुरेश कुमार सरस राजस्व कर्मी की अनाधिकृत अनुपस्थिति पर डीएम ने कार्य नहीं करने के विरुद्ध वेतन कटौती का निर्देश दिया। ठाकुरगंज अंचल कार्यालय में सामान्यतः कार्यालय प्रबंधन की स्थिति अच्छी पाई गई। अंचल के कार्यों के समीक्षा बैठक में डीएम ने आम लोगों के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीओ ठाकुरगंज, राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मचारी व अन्य भी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि डीएम द्वारा नियमित तौर पर जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण तथा कार्यों का अनुश्रवण किया जाता है। डीएम ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button