Uncategorized

जनसुराज छोड़कर आए दिनेश ओझा सहित कई लोगों ने थामा जद(यू0) का दामन राजद सुप्रीमो का बयान माफी के काबिल नहीं, 2025 में महिलायें सिखाएगी सबक: उमेश सिंह कुशवाहा।..

मुकेश कुमार/मंगलवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में जनसुराज छोड़कर आये भोजपुर जिला के श्री दिनेश ओझा, जमुई के श्री सुनील कुमार एवं बेतिया के श्री संतोष जायसवाल ने अपने कई साथियों के साथ जनता दल (यू0) का दामन थामा। पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर माननीय मंत्री श्री रत्नेश सदा, माननीय मंत्री जनाब जमा खा, माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्री जय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, वरिय नेता श्री नवीन आर्या, प्रदेश महासचिव श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्री अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, श्री पंकज सिंह, श्री शिवशंकर निषाद, श्रीमती कंचन माला एवं अन्य नेतागण मौजूद रहे।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में सूबे की आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाया है। समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है। जिससे बिहार की जमीनी तस्वीर बदली है और श्री नीतीश कुमार के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढ़ा है इसलिए जद(यू0) का कारवां लगातार बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिला संवाद यात्रा के संबंध में उनका बयान बेहद अशोभनीय और निंदनीय है। बढ़ती उम्र का प्रभाव अब उनके बयानों से प्रदर्शित होने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद सुप्रीमो का बयान माफी के काबिल कत्तई नहीं है और प्रदेश की महिलायें 2025 के विधानसभा चुनाव में ऐसी ओछी सोच रखने वाले लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।

जनसुराज छोड़कर आए श्री दिनेश ओझा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने गांधी जयंती के पावन मौके पर शराबबंदी कानून हटाने की बात कर जनता की भावनाओं को आहत करने का काम किया था। उनके बयान से जनसुराज के कार्यकर्ताओं में भी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने अपने कुशल नेतृत्व से बिहार की तस्वीर बदली है। प्रदेश की जनता जनसुराज को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!