ताजा खबर

03/02/2023 की, बिहार की प्रमुख प्रशासनिक खबरें:

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी 

03/02/2023 की, बिहार की आज की प्रमुख प्रशासनिक खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 18वें दिन अररिया जिले का दौरा किया। उन्होंने अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड स्थित खरहट पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र, खरहट के पास मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चेक का वितरण किया गया। उन्होंने चयनित दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का भी वितरण किया।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड स्थित मोहनी पंचायत में चयनित स्थल पर संचालित कार्यों से संबंधित योजना का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद किया।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा अररिया खेल भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान माननीय अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनी पंचायत में मुख्यमंत्री कलस्टर योजना के तहत अनुदानित मखाना प्रोसेसिंग यूनिट और बत्तख घर का निरीक्षण किया।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती जे. प्रियदर्शनी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान डिग्री महाविद्यालय, बेलखरा के लिये प्रस्तावित स्थल का मुआयना किया। उन्होंने यथाशीघ्र भवन के निर्माण हेतु संबंधित अभियंताओं को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सिविल सर्जन को जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर को अनुमोदित करने के निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु बछवाड़ा प्रखंड परिसर में समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के द्वारा जीविका स्वास्थ्य सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। उन्होंने इसके सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

 

Related Articles

Back to top button