जदयू कार्यालय में बाबासाहेब डाॅ0 भीम राव आंबेडकर जी की जयंती अनुमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाने एवं संगठन की मजबूती व विस्तार पर हुयी चर्चा

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी
जदयू कार्यालय में बाबासाहेब डाॅ0 भीम राव आंबेडकर जी की जयंती अनुमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाने एवं संगठन की मजबूती व विस्तार पर हुयी चर्चा
भाजपा बाबा साहेब के संविधान को ध्वस्त करने की कर रही साजिश: उमेश सिंह कुशवाहा
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 17 वर्षों के शाषन में बिहार में जातीय हिंसा नहीं हुयी
बाबा साहेब के विचारों एवं मुख्यमंत्री के कार्यों को प्रत्येक टोलों में पहुँचाने का लिया गया संकल्प
03 फरवरी 2023, पटना।
बाबासाहेब डाॅ0 भीम राव आंबेडकर जी की 14 अप्रैल को जयंती मनाए जाने के कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी के साथियों के साथ अहम चर्चा की गयी। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज सबसे बड़ा संकट बाबा साहेब के संविधान को बचाने का है, जिसे भाजपा द्वारा ध्वस्त करने की साजिश हो रही है। हमलोग बाबा साहेब, बापू, लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर और शहीद जगदेव बाबू के आदर्शों को मानते हुए हुए उनके बताये रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने जब से बिहार की बागडोर संभाली है उन लोगों के आदर्शों और विचारों को सरजमीं पर उतार रहे हैं और बगैर किसी भेदभाव के सभी जाति, वर्ग, धर्म, लिंग और क्षेत्र के विकास में लगे हैं। उन्होंने विकास की ऐसी लकीर बिहार में खींची है जिसकी सराहना आज पुरे देश- दुनिया में हो रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने सता में आते ही त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर निकाय के चुनावों में अनुसूचित जाती के लिए 16ः आरक्षण दिया। तमाम योजनाओं में दलित परिवारों, समुदाय एवं टोलों को प्राथमिकता दी। उनकी तमाम उप जातियों के उत्थान की चिंता की। 17 वर्षों के शासन में पुरे बिहार में जातीय हिंसा नहीं होने दी।
उन्होंने प्रत्येक दलित टोलों तक बाबा साहेब के विचारों एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए कार्यों को पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को अनुमंडल स्तर पर बाबा साहेब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करने में हम सभी अभी से लग जायें। वहीं 25 फरवरी से हर टोले और गाँव में सरकार की योजनाओं एवं बाबा साहेब के सन्देश को पहुँचाने का कार्य करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि दलित विमर्श के तहत वहाँ के जिन बच्चों को नौकरी मिली हो, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिला हो, अच्छे नंबर से पास हों या किसी संस्थान में नामांकन हुआ हो उन्हें या उनके अभिभावक को सम्मानित किया जाए। शराबबंदी के तहत जिस गाँव में छापेमारी हो वहाँ सभी वयस्क लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाकर उसकी जानकारी गाँव में दी जाए ताकि उन्हें इसके सेवन से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया जा सके। साथ ही सरकार या पार्टी द्वारा दिए गए मान-सम्मान से उन्हें अवगत कराया जाए।
बैठक में श्री महेश्वर हजारी उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा, मंत्री श्री अशोक चैधरी व श्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय सचिव विधान पार्षद श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद श्री संजय गाँधी, विधायक श्री अमण भूषण हजारी, पार्टी के प्रवक्ता विधान पार्षद श्री नीरज सिंह, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री विद्यानंद विकल, पूर्व मंत्री श्री दसई चैधरी, श्री रमेश ऋषिदेव व श्री मुनेश्वर चैधरी, पूर्व विधायक श्री ललन भुईयां, श्रीमती रेणु देवी, श्री श्याम बिहारी राम, श्री अरुण मांझी, श्री अजय पासवान, श्री प्रभुनाथ राम व श्री राजेश राम, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चंदन कुमार सिंह, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री मनीष कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री हुलेश मांझी, श्री श्रीमती पिंकी भारती, श्री मती सविता नटराज, सुश्री विनीता स्टेफी पासवान, श्रीमती साधना सदा, श्रीमती सोनम दास, श्रीमती कंचन माला चैधरी, श्री रामेश्वर रजक, श्री रूबेल रविदास, श्री शत्रुध्न पासवान, श्री एन के नवेंदु, श्री दीपक रजक, श्री संजय बाल्मिकी, श्री राजेन्द्र नट, श्री संजय कुमार राम, श्री शिव कुमार मांझी, श्री तूफानी राम, श्री कमल करोड़ी, श्री राम प्रवेश पासवान, श्री राम नाथ रमण, श्री हेमराज राम, श्री राम कुमार राम, श्री सुरेन्द्र राजभर, मो0 महबूब बखो, प्रो0 धर्मेन्द्र पासवान, डा0 राधेश्याम बिहारी, श्री जार्ज मांझी, श्री मुन्ना चैधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे और अधिकांश ने अपने विचार रखे।


