अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : खगड़ा रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, नाबालिग समेत कई लड़कियां बरामद

किशनगंज, 04 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा रेड लाइट एरिया में शनिवार तड़के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक बालिग एवं नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं के साथ दो से तीन युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। छापेमारी में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।

शनिवार सुबह पुलिस टीम के अचानक पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने कई कमरों की तलाशी ली और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।

एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की गई। अभियान के दौरान कई लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। नाबालिग लड़कियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। सभी की पहचान, उम्र और भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button