प्रमुख खबरें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर महिला जद(यू) की बैठक महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएं – डाॅ0 श्वेता गुप्ता

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त बांकीपुर महिला जद(यू) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा महिला मतदाताओं के बीच सघन जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बिहार सरकार की मा0 मंत्री डाॅ0 श्वेता गुप्ता, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह एवं श्री गणेश कानू मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि महिला मतदाता हमेशा से एनडीए की सबसे मजबूत आधारस्तंभ रही हैं और इस बार भी बांकीपुर की आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के अपार समर्थन से एनडीए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में रिकाॅर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगा।

 

Related Articles

Back to top button