किशनगंजताजा खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, मां व सभी नवजात स्वस्थ

किशनगंज, 28 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ प्रसव का सफल संचालन किया गया, जहां बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी इस्मत आरा ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मां और सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में रखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस्मत आरा की शादी के दो वर्ष बाद भी संतान नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने लगातार चिकित्सकीय परामर्श और उपचार कराया। लंबे इंतजार के बाद गर्भधारण हुआ और अब एक साथ चार बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

एएस अस्पताल की संचालक डॉ. सुरैया तातरन्नुम ने बताया कि प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। मां की स्थिति सामान्य है और चारों नवजात स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की चिकित्सकीय टीम मां और बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है तथा आवश्यक देखभाल की जा रही है।

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों ने सफल प्रसव के लिए अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है। चिकित्सकों के अनुसार, मां और सभी नवजातों की स्थिति संतोषजनक है तथा नियमित स्वास्थ्य जांच जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button