
Sagar Kumar special Reporter
पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन की महारैली देश की दिशा एवं दशा तय करेंगी: उमेश सिंह कुशवाहा
सीमांचल के लोग महागठबंधन की महारैली को लेकर है काफी उत्साहित: सांसद
18 फरवरी 2023, पटना।
पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आगामी 25 फरवरी को महागठबंधन द्वारा आयोजित महारैली की सफलता हेतु प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में किशनगंज जिले के महागठबंधन के प्रमुख साथियों की बैठक अंजुम इस्लामिया कम्यूनिटी हाॅल में शनिवार को सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से किशनगंज के मा0 सांसद डाॅ0 जावेद आजाद, पूर्व मंत्री श्री नौशाद आलम, पूर्व विधायक श्री मुजाहिद आलम, विधान पार्षद श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री भूमिपाल राय, श्री संजय वर्मा, और जदयू नेता श्री चन्दन कुमार सिंह, श्री प्रहलाद सरकार, श्री बुलंद अख्तर हाशमी, श्री पिंटू चैधरी, श्री मेजर हैदर इकबाल, श्री देवेन्द्र यादव, प्रो0 सुबोध यादव, प्रो0 शाहिद अकरम, मो0 फिरोज अंजुम, श्रीमती जानकी सिन्हा, रजा बेगम खातुन, फातिमा बेगन सहित किशनगंज जिला महागठबंधन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने महागठबंधन के साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने जा रही महागठबंधन की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि रैलियां पहले भी हुई है और आगे भी होगी लेकिन 25 फरवरी को होने वाली यह रैली कोई आम रैली नहीं, यह रैली प्रदेश एवं देश में इतिहास रचेगी। इसी बिहार से सत्याग्रह की शुरुआत हुई और यहीं से संपूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका गया और अब यहीं से केंद्र की निकम्मी संविधान विरोधी सरकार को देश से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। जिसका परिणाम 2024 में पूरे देश को देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश की जनता जुमलेबाजी से त्रस्त हो चुकी है। केंद्र सरकार के हर मोर्चे पर विफल रहने से आम आदमी परेशान है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग बेहाल हैं। वो भारतीय संविधान को कुचलने, लोकतंत्र की हत्या करने, संघीय ढांचे को नष्ट करने में लगी है। आज भारत की धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। भारतीय संविधान ऐसे एजेंडे का अनुमति नहीं देगी, धर्मनिरपेक्षता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। भारत में पहली बार चावल-आटे पर टैक्स है।
किशनगंज के माननीय सांसद डाॅ0 मो0 जावेद ने कहा कि किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में लोग इस रैली में भाग लेंगे। यहां के लोगो रैली में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के राज्य सचिव मो0 उस्मान गनी साहब ने की।

